तापमान पहुंचा 33.7 डिग्री, 2010 के बाद दूसरी बार फरवरी रहा सबसे गर्म

Samachar Jagat | Monday, 20 Feb 2017 12:34:10 PM
hottest February in jaipur


जयपुर। अभी तो फरवरी का माह भी खत्म नहीं हुआ और अभी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जयपुर में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं जयपुर में सोमवार का दिन का तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो 2010 के बाद दूसरी बार है। इससे पहले 2010 में फरवरी में ये दिन का तापमान दर्ज किया गया था।

थोथी घोषणाओं के बजाय हकीकत पर टिका हो बजट : पायलट

यानि सात साल में मात्र दूसरी बार फरवरी में इतना तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पारे में लगातार हो रही वृद्धि के कारण जयपुर वासियों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी माह में इतना तापमान बढऩे का कारण उत्तर-पश्चिमी इलाकों में आए चक्रवातों को बताया जा रहा है।

राजकोट में सड़क दुर्घटना में एक मरा, एक घायल

अब लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत : पूरे प्रदेश में बढ़ते पारे के कारण अब लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं गर्मी से निपटने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। उत्तर-पश्चिम इलाकों में आए चक्रवातों का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

जिसके कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है और तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और अधिक बढऩे की संभावना है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से झुंझना पड़ सकता है। 

खुशखबरी! अदालतों में निकली 2 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन 22 फरवरी से शुरू

108 कॉल सेंटर के 4 कर्मचारियों पर हमला, कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

युवक का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.